N/A
Total Visitor
30 C
Delhi
Wednesday, August 6, 2025

केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना को लागू करने के मामले में उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया

केंद्र सरकार की स्मार्ट सिटी परियोजना को लागू करने के मामले में उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान हासिल किया है। केंद्रीय शहरी एवं आवास मंत्रालय के इंडिया स्मार्ट सिटीज प्रतियोगिता में यूपी ने बाजी मारी है। मध्य प्रदेश दूसरे और तमिलनाडु तीसरे स्थान पर रहा है। शहरों में इंदौर और सूरत को संयुक्त रूप से प्रथम स्थान मिला है।केंद्र शासित प्रदेशों में चंडीगढ़ टॉप पर रहा है। 

बता दें कि स्मार्ट सिटी मिशन, प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना और अमृत योजना के छह साल पूरे होने के मौके पर शुक्रवार को इन पुरस्कारों का ऐलान किया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने 25 जून 2015 को इन सभी योजनाओं को लॉन्च किया था।

इन पुरस्कारों के लिए राज्यों और शहरों को चुनने का आधार गवर्नेंस, सैनिटेशन, अर्थव्यवस्था, कल्चर, शहरी वातावरण, पानी और परिवहन को माना जाता है। लेकिन इस साल कोरोना प्रबंधन को भी इसमें जोड़ा गया। 

वहीं, शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने इन पुरस्कारों का ऐलान करते हुए कहा कि हमने 2018 में इसकी शुरुआत की थी। इंडिया स्मार्ट सिटीज अवॉर्ड कॉन्टेस्ट के जरिए शहरों को यह बताने का मौका मिलता है कि उनकी ओर से व्यवस्था को सुधारने के लिए क्या नए प्रयोग किए गए हैं। इससे उन्हें पहचान मिलती है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »