N/A
Total Visitor
30.5 C
Delhi
Monday, August 4, 2025

आगरा: सड़क दुर्घटना में 4 युवकों की दर्दनाक मौत

आगरा:आगरा में टायर फटने के बाद इनर रिंग रोड पर देर रात तेज रफ्तार स्कार्पियो गाड़ी डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इससे इसमे 6 लोग अंदर ही फंस गए। स्कार्पियो की खिड़की कटवाकर पुलिस ने अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला तथा इन सभी को निजी अस्पताल में पहुंचाया। तब तक 4 की मौत हो चुकी थी। गंभीर 2 घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों में 3 ताजगंज और 1 सदर क्षेत्र का रहने वाला है। ये सभी युवा हैं और रात में जन्‍मदिन की पार्टी कर लौट रहे थे। हादसे की खबर मिलने के बाद परिवारों में चीख-पुकार मच गई।

रात 12 बजे इनर रिंग रोड पर रहनकला टोल प्लाजा से आगरा की ओर तेज रफ्तार स्कार्पियो जा रही थी। थोड़ी ही दूर चलने पर गाड़ी का टायर फट गया। टायर फटने के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलट गई। इसमें सवार 6 लोग अंदर ही फंस गए। पुलिस ने मुश्किल से घायलों को बाहर निकाला। इनमें से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 लोग घायल हो गए। घायलों को वाटरवर्क्स स्थित सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया है कि दोस्‍त के बर्थडे की पार्टी करने के लिए ये लोग स्‍कॉर्पियो से गए थे और लौटते वक्‍त यह हादसा हुआ है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »