N/A
Total Visitor
29.9 C
Delhi
Monday, July 7, 2025

राज्यों के पास 1.17 करोड़ वैक्सीन डोज अब भी उपलब्ध, अब तक 25.60 करोड़ दी गई- केंद्र सरकार

भारत में 16 जनवरी 2021 से शुरू हुए कोरोना वायरस वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 24,60,85,649 वैक्सीन डोज लगाई है। 11 जून 2021 के आंकड़ों के मुताबिक देश बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस की 32,74,672 वैक्सीन डोज लगाई गई हैं। केंद्र सरकार ने 11 जून को दिए अपने वैक्सीनेशन अपडेट में कहा है कि राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को अब तक 25.60 करोड़ (25,60,08,080) से अधिक वैक्सीन डोज मुफ्त में दी गई है। जिसमें से 11 जून की सुबह 8 बजे तक 24.44 करोड़ डोज का इस्तेमाल किया जा चुका है। केंद्र सरकार ने कहा है कि राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के पास अब भी 1.17 करोड़ से अधिक (1,17,56,911) कोविड वैक्सीन की खुराक उपलब्ध हैं।

केंद्र सरकार ने कहा है कि इसके अलावा 38 लाख (38,21,170) से अधिक वैक्सीन खुराक पाइपलाइन में हैं और अगले 3 दिनों के भीतर राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को दी जाएंगी। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तौर पर केंद्र सरकार ने कहा है कि भारत सरकार राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को मुफ्त में कोविड-19 वैक्सीन उपलब्ध कराकर उनका समर्थन करती हैं।

भारत में 1 मई 2021 से 18 से 44 साल के लोगों को भी वैक्सीनेट किया जा रहा है। पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने हाल ही के संबोधन में कहा है कि अब 18+ वालों को भी केंद्र सरकार की ओर से मुफ्त में वैक्सीनेट किया जाएगा। इससे पहले केंद्र सरकार मुफ्त टीकाकरण अभियान सिर्फ 45 से अधिक उम्र वालों के लिए चला रही थी। लेकिन 21 जून से अब केंद्र सरकार की ओर से फ्री में 18+ वालों को भी वैक्सीनेट किया जाएगा। वहीं प्राइवेट अस्पताल में अब वैक्सीन डोज 150 रुपये में मिलेगा।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »