N/A
Total Visitor
27.6 C
Delhi
Sunday, June 29, 2025

समस्तीपुर : सामूहिक दुष्कर्म के बाद बेहोश महिला को नग्न अवस्था में फंदे के सहारे बिजली के खंभे से लटका दिया

बिहार के समस्तीपुर जिले से रोंगटे खड़े कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में मानवता को शर्मसार करने वाली वीभत्स वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, चकहबीब गांव में मंगलवार (25 मई) तड़के सुबह घर से शौच के लिए निकली एक महिला के साथ कुछ दरिंदों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। इस घिनौने कृत से भी जब आरोपियों का दिल नहीं भरा तो उन्होंने ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए बेहोश महिला को नग्न अवस्था में फंदे के सहारे बिजली के खंभे से लटका दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने महिला को गंभीर हालत में सदर अस्पताल में भर्ती कराया और मामले की जांच में जुटी हुई है।

दरिंदों ने महिला को बिजली के एक खंभे से फंदे के सहारे लटका दिया
पीड़िता के परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि घर में शादी थी। शादी की अगली सुबह मंगलवार को जब घर की बहू शौच के लिए निकली तो पहले से ही घात लगाए कुछ लोगों ने उसे जबरदस्ती उठा लिया और सुनसान जगह पर ले गए। इसके बाद दरिंदे महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने लगे। पीड़िता के विरोध करने पर उन्होंने महिला की पिटाई की और हत्या की धमकी देकर चुप रहने को कहा। इस तरह सभी लोगों ने बारी-बारी से महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। ऐसे में पीड़िता बेहोश हो गई। आरोपियों को लगा कि उसकी मौत हो गई है। इसके बाद दरिंदों ने महिला को बिजली के एक खंभे से फंदे के सहारे लटका दिया। 

सात लोगों को बनाया बंधक
घटना के कुछ देर के बाद जब गांव के लोगों ने महिला बिजली के खंभे से लटके देखा तो चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने महिला को पोल से खोलकर स्थानीय स्तर पर इलाज कराना शुरू किया। उसके बाद अनुमंडलीय अस्पताल दलसिंहसराय में भर्ती करवाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया, यहां पीड़िता जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। परिवार वाले आशंका जता रहे है कि उनकी बहू के  साथ घिनौनी वारदात को अंजाम शादी में मौजूद टेंट और बाजे वाले मजदूरों ने दिया। ऐसे में गुस्साए ग्रामीणों ने सात टेंट मजदूरों को बंधक बना लिया। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर जब पुलिस पहुंची तो ग्रामीणों ने बंधकों को उन्हें सौंप दिया। अब पुलिस पंडाल में काम करने वाले मजदूरों से पूछताछ कर रही है।

पीड़िता के बयान का इंतजार
इधर, महिला थाने की पुलिस गंभीर हलात में अस्पताल में भर्ती पीड़िता का बयान लेने के लिए  पहुंची लेकिन वह कुछ भी कह पाने की स्थिति में नहीं थी, जिस कारण अभी तक उसका बयान नहीं लिया जा सका। पुलिस महिला के होश में आने का इंतजार कर रही है। पूरा मामला पीड़िता के होश में आने के बाद ही पता चलेगा। फिलहाल मामला दर्ज नहीं किया गया है और सातों बंधकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »