केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्रालय ने शुक्रवार को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए वेरिएल डियरनेस अलाउंस (variable dearness allowance) में इजाफे का ऐलान किया। 1.5 करोड़ से अधिक कर्मचारियों को प्रति महीने 105 से 210 रुपए मिलेंगे।
वृद्धि 1 अप्रैल 2021 से लागू होगी और इसकी वजह से केंद्रीय कर्मचारियों के न्यूनतम वेतन में भी वृद्धि हो जाएगी। केंद्र सरकार, रेलवे, खनन, ऑइल फील्ड्स, बंदरगाहों और केंद्र सरकार के अन्य प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। यह दर कॉन्ट्रैक्ट और कैजुअल कर्मचारियों पर भी लागू होगी।