N/A
Total Visitor
31.3 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

पीएम मोदी आज जाएंगे गुजरात और दीव, ताउते तूफान से हुए नुकसान का लेंगे जायजा

महाराष्ट्र-गुजरात समेत कई राज्यों में ताउते तूफान का कहर जमकर बरपा है। इस तूफान की वजह से कई लोगों की मौत हुई है। वहीं, भारी नुकसान भी हुआ।

नई दिल्ली, ताउते तूफान ने देश के तटीय इलाकों में काफी तबाही मचाई है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार (19 मई) को गुजरात व दीव का दौरा करेंगे। इस दौरान वह ताउते तूफान से हुए नुकसान का जायजा लेंगे। साथ ही, ऊना, दीव, जताराबाद और महुवा का हवाई दौरा भी करेंगे। इसके अलावा प्रधानमंत्री मोदी अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक में भी शामिल होंगे। 

आधिकारिक सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री सुबह साढ़े नौ बजे दिल्ली से रवाना होंगे और सीधे भावनगर पहुंचेंगे। यहां से वह हेलीकॉप्टर के जरिए उना, दीव, जाफराबाद और महुवा इलाकों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे और नुकसान का जायजा लेंगे। अधिकारियों के मुताबिक वह अहमदाबाद में एक समीक्षा बैठक भी करेंगे।

केंद्र शासित प्रदेश दमन और दीव दो जिलों (दमन और दीव) से मिलकर बना है। दोनों जिले भारत के पश्चिमी घाट पर लगभग 700 किमी की दूरी पर स्थित हैं। दमन इस केंद्र शासित क्षेत्र का मुख्यालय है। दमन मुख्य भूमि पर स्थित है जबकि दीव एक द्वीप है।

चक्रवात ‘ताउते’ से जुड़ी घटनाओं में गुजरात में कम से कम सात लोगों की जान चली गई जबकि इसकी वजह से तटीय इलाकों में भारी नुकसान हुआ, बिजली के खंभे तथा पेड़ उखड़ गए तथा कई घरों व सड़कों को भी नुकसान पहुंचा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि ताउते अब कमजोर होकर “चक्रवाती तूफान” में तब्दील हो गया है और जैसे-जैसे उत्तर की तरफ बढ़ेगा यह “गहरे दबाव” में बदल जाएगा। चक्रवाती तूफान के कारण राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई और करीब 35 तालुका में एक इंच से ज्यादा बारिश दर्ज की गई।

भारी बारिश के कारण अहमदाबाद के कई इलाकों में दिन में घुटनों तक पानी भर गया।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »