N/A
Total Visitor
33.4 C
Delhi
Saturday, June 28, 2025

असम: हिमंत बिस्व सरमा संग 13 विधायकों ने ली शपथ, जानें किसे मिली क्या जिम्मेदारी?

हिमंत बिस्व सरमा ने आज असम के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। इसके अलावा 13 अन्य मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। भाजपा के 10, एजीपी के दो और यूपीपीएल के एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

नई दिल्ली, हिमंत बिस्व सरमा ने आज असम के 15वें मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसके अलावा 13 अन्य मंत्रियों ने भी पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। भाजपा के 10, एजीपी के दो और यूपीपीएल के एक विधायक को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई।

सरमा के साथ कैबिनेट मंत्री के तौर पर भाजपा विधायक रंगोज पेगू, संजय किशन, जोगेन मोहन,  अजंता नियोंग,  परिमल शुक्लबैद्य, नेता चंद्र मोहन, अशोक सिंघल, पीयूष हजारिका,  बिमल बोरा ने भी मंत्री पद की शपथ ली। मंत्री के रूप में शपथ लेने वालों में असम भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रंजीत कुमार दास, असम गढ़ परिषद (एजीपी) सुप्रीमो अतुल बोरा और एजीपी नेता केशब महंता के अलावा यूपीपीएल नेता यूजी ब्रह्मा भी शामिल हैं।

शपथ समारोह में ये दिग्गज रहे मौजूद
गुवाहाटी के शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब देब, मेघालय के सीएम कोनराड संगमा, मणिपुर के सीएम एन बीरेन सिंह और नागालैंड के सीएम नीफिउ रियो, राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल भी मौजूद रहे। 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »