30.1 C
Delhi
Saturday, March 15, 2025

कोलकाता:भाजपा कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया

कोलकाता: पश्चिम बंगाल में 7वें चरण की वोटिंग से पहले शुक्रवार को वर्धमान जिले के जमुरिया के अलीनगर गाँव में एक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) कार्यकर्ता का शव पेड़ से लटका हुआ पाया गया। कार्यकर्ता की पहचान किरंजन घोष के रूप मे हुई है। जमुरिया में 26 अप्रैल को मतदान होगा। मृतक के परिवार वालों ने बताया है कि घोष गुरुवार (अप्रैल 22, 2021) को घर नहीं लौटे और शुक्रवार को उनका शव घर के पास एक जंगल वाले इलाके में पेड़ से लटका हुआ पाया गया।

स्थानीय लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी। बाद में डिप्टी कमिशनर अभिषेक गुप्ता ने घटनास्थल पर पहुँचकर पड़ताल की। इलाके में अभी पंदबेश्वर पुलिस थाने की पुलिस और सुरक्षाबल तैनात कर दिया गया है। इस बीच भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि ये एक सुनियोजित हत्या है और उनके कार्यकर्ता को मारने के बाद पेड़ पर लटकाया गया है। जमुरिया विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार तापस रॉय ने मामले में 24 घंटे के भीतर जाँच पूरी करने की की माँग की है। 

इसके साथ ही आरोपितों को भी सजा देने के लिए कहा है। वहीं मृतक के परिवार ने अभी इस संबंध में शिकायत नहीं दर्ज कराई है। मगर बंगाल के राजनीतिक माहौल की वजह से इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। बता दें कि इससे पहले 18 अप्रैल को नादिया जिले के रोआवरी गाँव में भाजपा कार्यकर्ता की लाश मिली थी। मृतक की शिनाख्त दिलीप कार्तनिया के रूप में हुई थी, वह इलाके में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता थे। वह बूथ स्तर पर पार्टी के लिए कार्य कर रहे थे। उनकी लाश उनके घर के पीछे झाड़ियों से बरामद किया गया था। चश्मदीदों ने बताया था कि दिलीप कीर्तानिया की नाक, कान और मुँह से खून निकल रहा था। उनकी हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत चकदाहा स्टेट जनरल हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »