N/A
Total Visitor
31 C
Delhi
Wednesday, June 25, 2025

जानी-मानी मराठी फिल्ममेकर सुमित्रा भावे का निधन ,फेफड़ों में इनफेक्शन की परेशानी से जूझ रही थी

जानी-मानी मराठी फिल्ममेकर सुमित्रा भावे का सोमवार सुबह निधन हो गया। उन्होंने लंबी बीमारी के बाद पुणे के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। सुमित्रा भावे के निधन की खबर से इंडस्ट्री में शोक की लहर है। वहीं उनके फैमिली मेंबर ने इस बारे में जानकारी दी है। सुमित्रा भावे की उम्र 78 वर्ष थी और वो इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक शानदार फिल्में देने के लिए पहचानी जाती थीं। बताया जा रहा है कि उन्हें फेफड़ों में इनफेक्शन की परेशानी थी। जिसके इलाज के लिए वो अस्पताल में भर्ती थीं।

सुमित्रा भावे के साथ कई फिल्म प्रोजेक्ट्स में काम कर चुके सुनील सुकथांकर ने बताया कि उनका Sahyadri अस्पताल में लंग्स इनफेक्शन का इलाज चल रहा था। उनका कोविड टेस्ट भी निगेटिव आया था। सुनील का कहना है कि उनका इनफेक्शन बीते कुछ दिनों में ज्यादा ही बढ़ गया था, जिसके बाद वो पिछले 10 दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं। वो कुछ समय पहले ही एक प्रोजेक्ट पर काम कर रही थीं, जनवरी के बाद से उनका स्वास्थ्य बिगड़ना शुरू हुआ था। ये संक्रमण अपरिवर्तनीय था।

भावे ने फिल्म डायरेक्टर और स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर कई ऑफ बीच सब्जेक्ट्स पर फिल्में बनाई हैं। उन्होंने कई फिल्मों में सुकथांकर के साथ काम किया है। उनकी क्रिटकली अक्लेम्ड फिल्मों में ‘धारावी फा’, ‘देवराई’, ‘वस्तुपुरुष’ और ‘कासव’ शामिल हैं। 50वें राष्ट्रीय सम्मान समारोह में उनकी फिल्म ‘वस्तुपुरुष’ को मराठी की बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला था। इसके अलावा ‘कसाव’ को 64वें राष्ट्रीय फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट फीचर फिल्म का सम्मान मिला था। 
 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »