N/A
Total Visitor
26 C
Delhi
Tuesday, August 5, 2025

भारत की वैश्विक नेतृत्व की गूंज, हर घर तिरंगा अभियान को मिला जोर: कामेश्वर सिंह

गोरखपुर, 05 अगस्त 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विश्व पटल पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई है। यह बात भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने रानीडीहा जिला भाजपा कार्यालय पर आयोजित ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की जिला कार्यशाला में कही। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने की।

मुख्य अतिथि कामेश्वर सिंह ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पबद्ध हों। उन्होंने कार्ययोजना की जानकारी देते हुए बताया कि 7 व 8 अगस्त को मंडलवार कार्यशालाएं आयोजित होंगी। 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में 1-2 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारकों और वीर बलिदानियों के स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, साथ ही वीरों को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें मौन जुलूस और संगोष्ठी के माध्यम से विभाजन की त्रासदी पर चर्चा होगी। 15 अगस्त की शाम को कार्यकर्ता तिरंगे को सम्मानपूर्वक उतारेंगे। सिंह ने कार्यकर्ताओं से तिरंगा फहराते हुए सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर साझा करने का भी आग्रह किया।

कार्यशाला को पिपराइच विधायक महेंद्रपाल सिंह और चिल्लूपार विधायक राजेश त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी ने अतिथियों का स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री राजाराम कन्नौजिया ने किया।

कार्यशाला में पूर्व जिलाध्यक्ष मार्कण्डेय राय, वंश बहादुर सिंह, पूर्व विधायक संत प्रसाद, डॉ. आरडी सिंह, गुलाब रध्वज सिंह, राधेश्याम सिंह, मायाशंकर शुक्ला, विजय शंकर यादव, सबल सिंह पालीवाल, ब्रह्मानंद शुक्ल, नीरज दुबे, अश्वनी जायसवाल, दिलीप यादव, बंधना सिंह, पूजा सिंह कौशिक, राघवेंद्र प्रताप सिंह, हरेन्द्र यादव, महेश दुबे, संजय मद्देशिया, हिमांशु सिंह, के.एम. मझवार, सूरज निगम, इंद्रकुमार निगम, जनार्दन श्रीवास्तव सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक प्रमुख, नगर पंचायत अध्यक्ष और मोर्चा अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »