N/A
Total Visitor
30.5 C
Delhi
Monday, August 4, 2025

बनारस में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे मंत्री सुरेश खन्ना, बांटी राहत सामग्री, लिया जायजा

वाराणसी, 4 अगस्त 2025: उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री और वाराणसी के प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना ने सोमवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत कार्यों का जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर बाढ़ पीड़ितों तक तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए सरकार पूरी तरह तत्पर है। मंत्री ने बाढ़ प्रभावितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया।

नमो घाट से नक्की घाट तक बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करते हुए सुरेश खन्ना ने राहत शिविरों में पहुंचकर पीड़ितों से संवाद किया। उन्होंने श्री राम पीजी कॉलेज और दीप्ति कॉन्वेंट स्कूल, हुकुलगंज में बने राहत शिविरों में मुख्यमंत्री बाढ़ राहत किट और जरूरी सामग्री वितरित की। बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए उन्होंने चॉकलेट भी बांटी।

मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि राहत कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल, भोजन, बिजली और चिकित्सा सुविधाओं जैसी बुनियादी जरूरतों का विशेष ध्यान रखने को कहा। उन्होंने जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए चिकित्सा टीमों को पूरी सतर्कता बरतने और हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सरकार का हर प्रतिनिधि, प्रशासन और संसाधन जनता के सुख-दुख में साथ है। बाढ़ पीड़ितों को राहत पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। मंत्री सुरेश खन्ना ने पीड़ितों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने का आश्वासन देते हुए कहा कि योगी सरकार हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »