N/A
Total Visitor
27.9 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

राष्ट्रपति का गोरखपुर दौरा: आज आएंगी, दो दिन रहेंगी शहर में

गोरखपुर, 30 जून 2025। राष्ट्रपति दो दिवसीय दौरे पर 30 जून को गोरखपुर आएंगी। वह 30 जून को दोपहर में गोरखपुर पहुंचेंगी और 1 जुलाई की शाम को प्रस्थान करेंगी। अपने दौरे के दौरान राष्ट्रपति कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। 30 जून को वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।

1 जुलाई को राष्ट्रपति महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय, पिपरी भटहट का लोकार्पण करेंगी। इसके अलावा वह महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय आरोग्यधाम, सोनबरसा में अकादमिक भवन, ऑडिटोरियम, पंचकर्म का लोकार्पण और गर्ल्स हॉस्टल का शिलान्यास भी करेंगी।

राष्ट्रपति दोनों दिन अलग-अलग समय पर गोरखनाथ मंदिर भी जाएंगी। गोरखनाथ मंदिर में वह गुरु गोरखनाथ का दर्शन-पूजन करेंगी और प्रसाद ग्रहण करेंगी। राष्ट्रपति सड़क मार्ग से 129 किमी की दूरी तय कर गोरखपुर पहुंचेंगी। उनके दौरे को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »