N/A
Total Visitor
31 C
Delhi
Monday, June 30, 2025

धोपाप में उमड़ा आस्था का सैलाब

सुल्तानपुर/लम्भुआ, 5 जून 2025, गुरुवार: धोपाप स्थित आदि गंगा गोमती के पावन तट पर आज आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। तड़के 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का रेला गोमती में पवित्र स्नान के लिए उमड़ पड़ा। अब तक करीब एक लाख से अधिक लोग डुबकी लगाकर पुण्य अर्जित कर चुके हैं।

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम किए हैं। सुरक्षा के लिहाज से भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, जिससे मेले में व्यवस्था सुचारू बनी हुई है। कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए प्रशासन मुस्तैद है।

समाजसेवियों ने भी इस अवसर पर सेवा का जज्बा दिखाया। मेले में जगह-जगह शरबत, प्रसाद और जलपान के स्टॉल लगाए गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं को गर्मी में राहत मिल रही है। स्थानीय लोगों और स्वयंसेवी संगठनों की सक्रियता ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया।

इस बार धोपाप मेला भक्ति, सेवा और व्यवस्था का अनुपम संगम बनकर उभरा है। श्रद्धालुओं का उत्साह और आयोजन की सफलता ने इसे यादगार बना दिया है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »