अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह का दूसरा दिन: अधिवास और उत्सव विग्रहों का परिसर भ्रमण

0
42

अयोध्या, 4 जून 2025: श्रीराम मंदिर में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दूसरे दिन विभिन्न अधिवास और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए। उत्सव विग्रहों का परिसर भ्रमण भी कराया गया, जिसने श्रद्धालुओं में उत्साह का संचार किया। सुबह 6:30 बजे से यज्ञमंडप में दो घंटे तक आह्वानित देवताओं का पूजन किया गया। इसके बाद 9:00 से 9:30 बजे तक अन्नाधिवास संपन्न हुआ। यज्ञमंडप में हवन 9:35 से 10:35 तक चला। तत्पश्चात, 10:40 से 12:40 तक देवस्नपन और प्रासादस्नपन (देव विग्रहों का स्नान और संबंधित प्रासाद का पवित्रीकरण) का अनुष्ठान हुआ।

दोपहर 2:00 से 3:00 बजे तक उत्सव विग्रहों ने मंदिर परिसर का भ्रमण किया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। इसके बाद 3:00 से 4:30 बजे तक शय्या निवास कराया गया। शाम 4:30 से 5:00 बजे तक प्रासाद वास्तु पूजन संपन्न हुआ। अंत में, यज्ञशाला में 5:45 से 6:45 बजे तक हवन और आरती का आयोजन किया गया।

दिनभर के अनुष्ठानों में अन्नाधिवास, घृताधिवास, जलाधिवास, पुष्पाधिवास, शर्कराधिवास और शय्या धिवास क्रमबद्ध रूप से संपन्न हुए। इन अनुष्ठानों ने प्राण प्रतिष्ठा समारोह की गरिमा को और बढ़ाया। श्रद्धालुओं का उत्साह और भक्ति इस पावन अवसर पर चरम पर दिखाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here