भारत-पाकिस्तान में सीजफायर होने के बाद अब बॉर्डर पर भी हालात सामान्य हो गए हैं। भारतीय सेना ने भी आज बताया कि अब तनाव की स्थिति नहीं है। बीती रात भी जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में भी शांति बनी रही।
भारतीय सेना ने आज सुबह जानकारी देते हुए बताया कि बॉर्डर पर सब सामान्य है। कोई भी हमला पाकिस्तान की ओर से नहीं हुआ है। सेना ने कहा कि किसी घटना की खबर नहीं है, हाल के दिनों में यह पहली शांत रात रही।
रात के बाद अब सुबह भी जनजीवन सामान्य
उधर, जम्मू-कश्मीर के अखनूर से सुबह का वीडियो सामने आया है। भारतीय सेना के अनुसार कि जम्मू-कश्मीर और अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे अन्य इलाकों में रात के बाद अब सुबह भी जनजीवन सामान्य है।