N/A
Total Visitor
31.7 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

ममता बनर्जी ने मुर्शिदाबाद हिंसा का ठीकरा BSF और BJP सरकार पर फोड़ा!

नई दिल्ली, 6 मई 2025, मंगलवार। बीते महीने मुर्शिदाबाद में भड़की हिंसा ने पूरे बंगाल को झकझोर दिया, जिसमें 3 लोगों की जान गई और 10 से अधिक घायल हुए। पहली बार घटनास्थल पहुंचीं ममता बनर्जी ने तीखा हमला बोलते हुए BSF पर गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 12 अप्रैल को शमशेरगंज में BSF की गोलीबारी ने हालात को बेकाबू कर दिया, जिसे उन्होंने ” सुनियोजित साजिश” करार दिया। ममता का दावा है कि अगर BSF ने फायरिंग नहीं की होती, तो दंगे की नौबत ही नहीं आती।

हिंसा की वजह वक्फ़ कानून 2025 को बताया गया, जो देखते ही देखते आगजनी और अल्पसंख्यक समुदाय पर हमलों में बदल गया। ममता ने BJP पर सांप्रदायिक उन्माद भड़काने का इल्ज़ाम लगाया और कहा कि पीड़ित परिवारों को उनसे मिलने से रोका जा रहा है। केंद्र को आड़े हाथों लेते हुए उन्होंने चेतावनी दी, “सीमा की हिफाज़त करो, बंगाल को आग में मत झोंको!”

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »