N/A
Total Visitor
33.6 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत तनाव है, लेकिन दोनों देश किसी न किसी तरह से इसका हल निकाल ही लेंगे

पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तल्खी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को उम्मीद जताई कि दोनों देश आपसी रिश्तों में आए तनाव को दूर कर लेंगे।

पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत तनाव है

ट्रंप ने एयरफोर्स वन के विमान में पत्रकारों से कहा, पाकिस्तान और भारत के बीच बहुत तनाव है, लेकिन दोनों देश किसी न किसी तरह से इसका हल निकाल ही लेंगे। ट्रंप ने कहा कि वह दोनों देशों के नेताओं को जानते हैं। जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या वह उनसे संपर्क करेंगे, तो उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

भारत के साथ बढ़ते तनाव के बारे में जानकारी

इस बीच प्रेट्र के अनुसार इस्लामाबाद में पाकिस्तान ने लगातार दूसरे दिन विदेशी राजनयिकों को भारत के साथ बढ़ते तनाव के बारे में जानकारी दी।
विदेश कार्यालय ने बयान में कहा, विदेश सचिव आमना बलूच ने इस्लामाबाद में मिशन प्रमुखों और राजनयिकों को पहलगाम हमले के बाद के घटनाक्रमों की जानकारी दी। इससे पहले गुरुवार को भी बलूच ने राजनयिकों को पहलगाम हमले के बाद उत्पन्न स्थिति के बारे में जानकारी दी थी।

परमाणु हथियार से जुड़ा रूसी उपग्रह नियंत्रण से बाहर : अमेरिकी विश्लेषक

अमेरिकी विश्लेषकों का कहना है कि अंतरिक्ष में एक रूसी उपग्रह अनियंत्रित रूप से घूमता हुआ दिखाई दे रहा है, जिससे संकेत मिलता है कि यह अब काम नहीं कर रहा है। मास्को के अंतरिक्ष हथियार कार्यक्रम के लिए यह एक झटका हो सकता है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »