N/A
Total Visitor
31.7 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

इंदौर में 9 बजे बंद हो जाएंगी सभी दुकाने, धार्मिक स्थल पर भी नहीं जा सकेंगे लोग

इंदौर: मध्यप्रदेश में दिन पर दिन कोरोना का बढ़ता कहर घातक होता चला जा रहा है। बढ़ते हुए कोरोना के मामलों को देखते हुए बीते गुरुवार रात को क्राइसिस मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई। इस बैठक में आए प्रस्तावों के बाद यह तय किया गया है कि, ‘इंदौर के बाजार कल रात 9 बजे से बंद होंगे।’ वैसे भोपाल से जो आदेश आया था उसमे रात 8 बजे ही बाजार बंद करने के लिए कहा गया था, लेकिन जनप्रतिनिधियों ने बाजारों को 9 बजे तक खुला रखने की मांग की, जिसे अब सभी ने स्वीकार कर लिया है। कहा जा रहा है रेसिडेंसी कोठी पर यह बैठक हुई और यह करीब 1 घंटे तक चली। इस बैठक में यह तय हुआ है कि रविवार 28 मार्च की रात होने वाला होलिका दहन जो सार्वजनिक स्थानों पर किया जाता है, वह नहीं होगा।

यह पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा मुस्लिम समाज का एक बड़ा पर्व शब ए बरात भी इसी दिन है, जो भी घरों में मनाया जाएगा। इस दिन किसी को भी अपने घर से निकलने की इजाजत नहीं रहेगी। आने वाले सोमवार को धुलेंडी वाले दिन भी सख्ती बरती जाएगी और लोगों को लॉकडाउन की तरह ही कहीं भी आने-जाने नहीं दिया जाएगा। इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह कह चुके हैं कि, ‘लॉकडाउन की तरह ही सोमवार को भी प्रतिबंध लागू होंगे, लेकिन आवश्यक कार्यो के लिए जाने वाले लोगों को नहीं रोका जाएगा।’ इसी के साथ बैठक में यह तय किया गया है कि शहर के सभी धार्मिक स्थल श्रद्धालुओं के लिए आगामी आदेश तक बंद किए रहेंगे। इसी के साथ कलेक्टर मनीष सिंह ने बताया कि सभी होटलों में बैठकर खाना प्रतिबंधित किया गया है, लेकिन टेक अवे के लिए होटल खुली रहेगी। जी दरअसल लोग होटल से खाना घर ले जा सकेंगे।

इसी के साथ रात 9 बजे होटल का कीचन बंद हो जाएगा, लेकिन जिनके आर्डर है उन्हें देने के लिए होटल 10 बजे तक खुले रह सकेंगे। इसी के साथ होस्टलों की मेस रात तक खुली रह सकेगी। वहीं कोविड-19 प्रोटोकाल का उल्लंघन करने पर दुकाने, ऑफिस, होटल, गार्डन सील करने की जो कार्रवाई की जा रही है उसे 24 घंटे के लिए ही किया जाएगा। इस दौरान छोटी दुकानों पर 500 रुपए और बड़ी पर 1 हजार रुपए जुर्माना लगाया जाएगा। बैठक के दौरान मंत्री तुलसी सिलावट, सांसद शंकर लालवानी, विधायक रमेश मेंदोला, आकाश विजयवर्गीय, महेंद्र हार्डिया, मालिनी गौड़ और मधु वर्मा, मनोज पटेल, राजेश सोनकर, गौरव रणदिवे सहित कलेक्टर मनीष सिंह और डीआईजी मनीष कपूरिया शामिल हुए।

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »