N/A
Total Visitor
28.3 C
Delhi
Sunday, July 6, 2025

बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2021 आज दोपहर 3 बजे जारी

Bihar Board 12th Result 2021 : बिहार बोर्ड इंटर रिजल्ट 2021 आज जारी होगा। शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी आज दोपहर 3 बजे पटना स्थित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति सभागार से परीक्षा परिणाम जारी करेंगे। इस अवसर पर शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार और बिहार बोर्ड अध्यक्ष आनन्द किशोर भी मौजूद रहेंगे। बिहार बोर्ड इंटर की परीक्षा 1 फरवरी से 13 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। इसमें 13.84 लाख स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया था। पिछले वर्ष बिहार बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट (2020) की घोषणा 24 मार्च को ही कर दी गई थी। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही थी कि मार्च अंतिम सप्ताह में रिजल्ट जारी हो सकता है। नतीजे जारी होने पर विद्यार्थी अपना रिजल्ट onlinebseb.in , biharboardonline.bihar.gov.in व biharboardonline.com

बिहार बोर्ड की तैयारी पूरी
बिहार बोर्ड ने कक्षा 12वीं की कॉपियों का मूल्यांकन कार्य 20 मार्च तक पूरा कर लिया था। मार्क्स कंप्यूटर पर अपलोड करने का काम भी तेजी से पूरा किया गया। टॉपर्स का वेरीफिकेशन पूरा किया गया। एक्सपर्ट्स से उनकी कॉपियां फिर से चेक करवाईं गईं।

गुरुवार को दिखाई दिया रिजल्ट का लिंक, फैली परिणाम जारी होने की अफवाह

बिहार बोर्ड ने गुरुवार शाम इंटर रिजल्ट का लिंक आधिकारिक वेबसाइट onlinebseb.in पर एक्टिव करने के बाद हटा लिया। लिंक दिखने के बाद विद्यार्थियों के बीच यह खबर फैल गई कि रिजल्ट जारी हो गया है। लिंक पर क्लिक करने के बाद रोल कोड, रोल नंबर व व्यू का ऑप्शन दिखाई दे रहा था। एकाएक छात्र-छात्राएं इंटरनेट पर अपना रिजल्ट चेक करने लगे। लेकिन जब विद्यार्थियों ने अपना रोल कोड व रोल नंबर डालकर रिजल्ट चेक करना चाहा, वह नतीजे नहीं देख सके। व्यू के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद ब्राउज़ ही होता रहा। 

bihar board 12th result 2021

जानें कैसा रहा था पिछले साल का रिजल्ट
बिहार बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2020 में कुल 80.44 प्रतिशत विद्यार्थियों को सफलता मिली थी। इंटर साइंस स्ट्रीम में नेहा कुमारी ने 476 अंक (95.2 फीसदी) लाकर सूबे में टॉप किया। वहीं वाणिज्य स्ट्रीम में कौसर फातिमा और सुधांशु नारायण चौधरी 476 (95.2 फीसदी) अंक लाकर संयुक्त रूप से टॉपर बने। कला स्ट्रीम में साक्षी कुमारी ने 474 (94.80 फीसदी) अंक प्राप्त प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीएसईबी इंटर परीक्षा 2020 में प्रथम श्रेणी में चार लाख 43 हजार 284, द्वितीय श्रेणी में चार लाख 69 हजार 439 और तृतीय श्रेणी में 56 हजार 115 विद्यार्थी सफल हुए थे। 2019 में 80.73 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। बिहार बोर्ड मैट्रिक 2018 की परीक्षा में कुल 68.89 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे। 

newsaddaindia6
newsaddaindia6
Anita Choudhary is a freelance journalist. Writing articles for many organizations both in Hindi and English on different political and social issues

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »