N/A
Total Visitor
27.3 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा: पहाड़ी समुदाय के खिलाफ टिप्पणी के बाद बढ़े दबाव के बाद लिया फैसला

देहरादून, 16 मार्च 2025, रविवार। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने बजट सत्र के दौरान सदन में पहाड़ी समुदाय के लोगों के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी दी थी, जिसके बाद से उनके इस्तीफे की मांग हो रही थी। प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रेसवार्ता कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी और इसके बाद सीएम अवास पहुंचकर मुख्यमंत्री धामी को इस्तीफा सौंपा। उन्होंने अपने राज्य आंदोलन में संघर्ष और योगदान को बताया और कहा कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया गया है।
उन्होंने कहा कि वह पार्टी के पुराने कार्यकर्ता हैं और उनका जन्म उत्तराखंड में हुआ है। उन्होंने यह भी कहा कि सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ गलत माहौल बनाया गया है, जिससे वह बहुत आहत हुए हैं। इस्तीफे का एलान करने से पहले, प्रेमचंद अग्रवाल अपनी धर्मपत्नी के साथ मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा में बने उत्तराखंड शहीद स्मारक पहुंचे थे। उन्होंने अमर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए प्रदेश विकास की तरफ बढ़े और प्रदेश में सौहार्दपूर्ण वातावरण बना रहे, इसका संकल्प लिया।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »