N/A
Total Visitor
30.1 C
Delhi
Sunday, June 22, 2025

झांसी में दिल दहला देने वाली घटना: महिला ने अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ आग लगाकर आत्मदाह किया

झांसी, 16 मार्च 2025, रविवार। उत्तर प्रदेश झांसी के लहचूरा थाना क्षेत्र के बरुआमाफ गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। रविवार को एक महिला ने अपने डेढ़ साल के बेटे के साथ आग लगाकर आत्मदाह कर लिया। घटना के समय महिला किचन में खाना बना रही थी, तभी उसने अपने और बेटे के ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली।
घर से धुआं निकलते देख लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं।
मृतकों की पहचान पूजा पत्नी कौशल कुशवाहा और उसके डेढ़ साल के बेटे के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि 4 वर्ष पूर्व महिला का विवाह हुआ था। घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस मामले की जांच कर रही है।
एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी ने बताया कि थाना लहचूरा क्षेत्र के ग्राम बरूआमाफ में एक महिला ने अपने व अपने मासूम बेटे पर पेट्रोल डालकर आग लगा ली। घटना के समय परिजन खेत पर गए थे। आग से झुलसकर दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »