23.1 C
Delhi
Friday, March 14, 2025

योगी का संदेश: एकता में ही है भारत की ताकत, तोड़ने वालों को पहचानो!

लखनऊ, 14 मार्च 2025, शुक्रवार। पूरे देश भर में आज होली का त्योहार मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर गोरखपुर में भगवान नरसिंह जी की भव्य शोभायात्रा में भाग लिया। उन्होंने लोगों के साथ रंग और उमंग के साथ होली खेली और पुष्प वर्षा की। उन्होंने लोगों को होली की बधाई देते हुए कहा कि होली का संदेश एकता का है, और यही एकता ही देश को अखंड बनाए रख सकती है। उन्होंने लोगों को रंगोत्सव की शुभकामनाएं भी दीं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने होली के अवसर पर गोरखपुर में जनता के बीच में कहा, भारत तभी विकसित हो सकता है जब इसके लोग एकजुट होंगे। उन्होंने राष्ट्रीय एकता के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि अगर भारत एकजुट हो गया तो दुनिया की कोई भी ताकत भारत को विकसित राष्ट्र बनने से नहीं रोक सकेगी।
सीएम योगी ने आगे कहा, सनातन धर्म का एक ही उद्घोष है और वह उद्घोष है कि जहां धर्म होगा, वहां विजय होगी। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत के संकल्प का भी उल्लेख किया और कहा कि भारत तभी विकसित हो सकता है जब वह एकजुट होगा। सीएम योगी ने होली के संदेश को भी साझा किया और कहा, होली का संदेश सरल है- एकता से ही यह देश एकजुट रहेगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे राष्ट्र को समर्पित हों और एकजुटता के साथ आगे बढ़ें।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि सनातन धर्म की ताकत हमारी आस्था में है। उस आस्था की आत्मा हमारे त्योहारों में है। सनान धर्म की परंपरा जितनी समृद्ध है, इस धर्म में त्योहारों और उत्सवों की परंपरा जैसी है वो और किसी देश या धर्म के पास नहीं है। इन त्योहारों से ही भारत आगे बढ़ेगा। नॉर्थ से साउथ तक और ईस्ट से वेस्ट तक भारत के लोगों को उत्साह और आनंद के साथ इन समारोहों में शामिल होने का अवसर मिलता है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में प्रयागराज में हुए महाकुंभ का उल्लेख करते हुए कहा कि जिन लोगों ने सनातन धर्म की आलोचना की है, उन्हें महाकुंभ में 66 करोड़ से अधिक लोगों की एकता और भारत की ताकत देखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि महाकुंभ का अनोखा नजारा देखकर दुनिया हैरान रह गई। इससे यह साबित होता है कि हिंदू समुदाय जाति के आधार पर बंटा हुआ नहीं है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »