नई दिल्ली, 11 मार्च 2025, मंगलवार। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधते हुए कहा है कि आप नेता अपनी 10 साल की सरकार के भ्रष्टाचार की पोल खुलने से परेशान हैं और भाजपा के संकल्प पत्र बिंदुओं पर भ्रमात्मक ब्यानबाज़ी कर रहे हैं।
सचदेवा ने कहा कि लगभग 15 दिन पूर्व मुख्य मंत्री आतिशी मार्लेना एवं अन्य नेता महिला समृद्धि योजना फंड को लेकर महिलाओं को गुमराह करती रहीं, लेकिन जैसे ही सरकार ने दिल्ली बजट 2025-26 में रूपए 5100 करोड़ की घोषणा कर दी, तो अब आप नेता होली पर फ्री सिलेंडर के भाजपा के संकल्प पर अव्यवहारिक ब्यान देना शुरू कर दिया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एवं आप में यही मूल अंतर है कि आप नेता घोषणावीर हैं, जबकि भाजपा बिना आर्थिक प्रबंधन के घोषणा नहीं करती। सचदेवा ने कहा कि जिस तरह भाजपा ने बजट व्यवस्था करके महिला समृद्धि योजना लागू कर समृद्धि योजना भत्ता शीघ्र देने की तैयारी की है, वैसे ही शीघ्र ही भाजपा सरकार होली दिवाली पर जरूरतमंद बहनों को फ्री सिलेंडर वरियता पर देगी।