वाराणसी, 7 मार्च 2025, शुक्रवार। बनारस लिट फेस्ट में आज यानी शुक्रवार 12 बजे, राष्ट्र रत्न शिव प्रसाद गुप्त जी की पुस्तक “पृथिवी प्रदक्षिणा” का नवीन संस्करण लॉन्च किया जाएगा। असम के राज्यपाल लक्ष्मण आचार्य इसका लोकार्पण करेंगे। यह पुस्तक शिव प्रसाद गुप्त जी के प्रपौत्र अंबुज गुप्त के प्रयासों से प्रकाशित हो रही है और देश के प्रसिद्ध लेखकों, पत्रकारों, बुद्धिजीवियों ने इसका स्वागत किया है।
बनारस लिट फेस्ट 2025 में देश के जाने-माने साहित्यकार, कथाकार, स्टैंड-अप कॉमेडियन, चित्रकार और बॉलीवुड के 500 से ज्यादा कलाकार भाग ले रहे हैं। यह तीन दिवसीय आयोजन होटल ताज, वाराणसी में आयोजित किया जा रहा है।
“पृथ्वी प्रदक्षिणा” के ऐतिहासिक महत्त्व को लेकर देश भर के अध्येताओं और समीक्षकों में उत्सुकता है। इस पर चर्चा और चिंतन का शताब्दी कार्यक्रम वर्षपर्यंत चलता रहेगा।