24.5 C
Delhi
Saturday, March 15, 2025

सीएम योगी का बड़ा दावा: 8 साल में नहीं लगा नया कर, पिछले साल का बजट श्रीराम को समर्पित

लखनऊ, 5 मार्च 2025, बुधवार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा में एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि पिछले 8 साल में उत्तर प्रदेश में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। साथ ही, उन्होंने बताया कि पिछले साल का बजट भगवान श्रीराम को समर्पित था।
सीएम योगी ने विधानसभा में बताया कि पिछले 8 साल में उत्तर प्रदेश के बजट में एक निश्चित थीम के साथ प्रस्तुत किया गया है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2017-18 का बजट अन्नदाता किसानों, वर्ष 2018-19 का बजट इन्फ्रास्ट्रक्चर तथा औद्योगिक विकास, वर्ष 2019-20 का बजट महिला सशक्तिकरण, वर्ष 2020-21 का बजट युवाओं तथा इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास, वर्ष 2021-22 का बजट ‘स्वावलम्बन से सशक्तिकरण’ की थीम पर केन्द्रित था।
सीएम योगी ने आगे बताया कि वित्तीय वर्ष 2022-23 का बजट ‘अन्त्योदय से आत्मनिर्भरता’ का बजट था। इसी तरह वित्तीय वर्ष 2023-24 का बजट प्रदेश के ‘त्वरित, सर्वसमावेशी और समग्र विकास के साथ-साथ आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की नींव को सुदृढ़ करने वाला’ था। वर्ष 2024-25 का बजट प्रभु श्री राम को अर्पित था। यह बजट लोकमंगल को समर्पित था।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »