N/A
Total Visitor
31.6 C
Delhi
Friday, June 27, 2025

हरियाणा पुलिस का बड़ा एक्शन: कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे

नई दिल्ली, 3 मार्च 2025, सोमवार। हरियाणा पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता हिमानी नरवाल की हत्या के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम सचिन है जो बहादुरगढ़ का रहने वाला है। यह गिरफ्तारी रविवार को रोहतक में नरवाल का शव सूटकेस में मिलने के एक दिन बाद हुई है। पुलिस ने हत्या के मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया है और रोहतक पुलिस की चार टीम घटना में शामिल अपराधियों की तलाश कर रही हैं।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान खुद को हिमानी का बॉयफ्रेंड बताया है और दावा किया है कि हिमानी की हत्या उसके घर पर ही की गई थी। आरोपी का कहना है कि वह हिमानी के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में था और हिमानी बार-बार और अधिक पैसे की डिमांड कर रही थी।
बता दें, नरवाल के परिजनों ने उनके शव का अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया था, जब तक कि उनके हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती। नरवाल की मां सविता ने अपराधी को मृत्युदंड दिए जाने की मांग की है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने रविवार को कहा था कि उन्होंने हिमानी नरवाल हत्याकांड के संबंध में रोहतक के पुलिस अधीक्षक से बात की है। उन्होंने कहा कि पुलिस और सरकार को पीड़ित परिवार के लिए शीघ्र न्याय सुनिश्चित करना चाहिए। कांग्रेस नेता और रोहतक से पार्टी विधायक बी. बी बत्रा ने कहा था कि नरवाल पार्टी की ”बहुत अच्छी और सक्रिय” कार्यकर्ता थीं जो विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेती थीं। बत्रा ने कहा था, जिन लोगों ने अपराध किया है उन्हें कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »