N/A
Total Visitor
31.7 C
Delhi
Monday, June 23, 2025

जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन खनौरी किसान मोर्चे पर 96वें दिन भी जारी रहा

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन खनौरी किसान मोर्चे पर 96वें दिन भी जारी रहा। किसान नेता अभिमन्यु कोहाड़ ने कहा कि कल पंजाब, हरियाणा, राजस्थान एवं उत्तर प्रदेश में कई जिलों में बहुत ज्यादा ओलावृष्टि हुई है। जिससे सरसों एवं गेहूं की फसलों में बड़े स्तर पर नुकसान होने की संभावना है। सरकारों को बिना किसी देरी के गिरदावरी करवाकर किसानों के लिए उचित मुआवजे का ऐलान करना चाहिए।

100 किसान करेंगे भूख हड़ताल

उन्होंने कहा कि 5 मार्च को जगजीत सिंह डल्लेवाल के आमरण अनशन के 100 दिन पूरे होने पर खनौरी किसान मोर्चे पर 100 किसान 1 दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे। इसके साथ-साथ देशभर में जिला व तहसील स्तर पर किसान 1 दिन की सांकेतिक भूख हड़ताल करेंगे।
उन्होंने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एनएसपी गारंटी कानून के मुद्दे पर खनौरी, शंभू एवं रत्नपुरा किसान मोर्चों पर महिला पंचायत आयोजित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि मार्च महीने में देशभर में प्रदेश स्तर पर एमएसपी गारंटी कानून के मुद्दे पर महापंचायत की जाएंगी।
आमरण अनशन के 93वें दिनों से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की बुधवार देर रात लगभग 12 बजे अचानक तबीयत ज्यादा बिगड़ गई थी। तेज बुखार और ज्यादा ठंड लगने की वजह से कंपकंपी आने की समस्या आ रही थी।मौके पर मौजूद डॉक्टरों की टीम के प्रयासों की वजह से 2 घंटे में स्थिति सामान्य हो पाई। इससे पहले किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का बुधवार सुबह से ही स्वास्थ्य लगातार बिगड़ रहा था। डल्लेवाल को तेज बुखार (103.6) हो गया था। डॉक्टरों की टीम मौके पर मौजूद रही और किसान नेता के स्वास्थ्य पर नजर बनाए हुए थी।



Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »