2025 हरियाणा में रविवार को (आज) निकाय चुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गया है। पहले चरण में 40 स्थानीय निकायों में सुबह आठ से शाम छह बजे तक मतदान हो रहा है। 32 जगह आम चुनाव तो आठ जगह उपचुनाव है। पानीपत नगर निगम के आम चुनाव नौ मार्च को होंगे।
केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने करनाल के एक मतदान केंद्र पर स्थानीय निकाय चुनाव के लिए अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि यह प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और उन्हें अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए। मैं सभी मतदाताओं से मतदान करने की अपील करता हूं।