N/A
Total Visitor
34.3 C
Delhi
Thursday, June 26, 2025

संभल मस्जिद में रंगाई-पुताई करने की इजाजत!

लखनऊ, 27 फरवरी 2025, गुरुवार। संभल मस्जिद से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है। मस्जिद की रंगाई-पुताई की अनुमति दे दी गई है। ये अनुमति उत्तर प्रदेश हाईकोर्ट ने दी है। हालांकि, ये भी साफ कर दिया गया है कि रंगाई-पुताई का काम जिला प्रशासन, एएसआई की निगरानी में ही किया जाएगा। ताकि मस्जिद के ऐतिहासिक और संरचनात्मक महत्व को कोई नुकसान न पहुंचे। इसके अलावा हाईकोर्ट ने ये भी कहा है कि मस्जिद में हो रहे रंगाई-पुताई के काम की वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक, 3 सदस्‍यीय कमेटी बनाने के लिए कहा गया है, जिनमें भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण का एक विशेषज्ञ होगा, जो यह देखेगा कि मस्जिद की ऐतिहासिक संरचना को किसी तरह की क्षति न हो। वहीं एक वैज्ञानिक भी शामिल होगा, जो रंगाई-पुताई में प्रयुक्त होने वाली सामग्री का विश्लेषण करेगा। इसके साथ ही प्रशासन का एक अधिकारी पूरे कार्य की निगरानी करेगा।
मस्जिद कमिटी की मांग थी कि रमजान का महीना शुरू होने से पहले पूरे क्षेत्र को साफ कराया जाए। मस्जिद की पुताई हो। इसको लेकर मस्जिद कमिटी की ओर से हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। इस पर अब फैसला आया है कि मस्जिद की सफाई और रंगाई-पुताई का कार्य किया जा सकता है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »