किसान आंदोलन की वजह से तीन राज्यों में 16 मार्च तक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) को 814.4 करोड़ रुपए के टोल राजस्व का नुकसान हुआ है। केंद्रीय सड़क, परिवहन, राजमार्ग और MSME मंत्री नितिन गडकरी ने संसद के उच्च सदन में एक लिखित जवाब में यह जानकारी दी। ये तीन राज्य हैं, पंजाब, हरियाणा और राजस्थान