23.1 C
Delhi
Saturday, February 22, 2025

मायावती का राहुल गांधी पर पलटवार: कांग्रेस ने दिल्ली चुनाव में भाजपा की ‘बी’ टीम के रूप में काम किया

नई दिल्ली, 21 फरवरी 2025, शुक्रवार। रायबरेली पहुंचे राहुल गांधी ने मायावती की राजनीति पर सवाल उठाए थे। उन्होंने कहा कि अगर मायावती INDIA गठबंधन के साथ आती तो भाजपा साल 2024 का चुनाव हार जाती। दूसरी ओर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर पलटवार किया है। मायावती ने दावा किया कि कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ‘बी’ टीम के रूप में काम किया था।
इससे पहले, राहुल गांधी ने मायावती की अगुवाई वाली बसपा के भाजपा विरोधी गठबंधन में शामिल नहीं होने पर निराशा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा था कि अगर तीनों पार्टियां एकजुट होतीं, तो भाजपा कभी नहीं जीत पाती।
मायावती ने अपने आधिकारिक एक्स खाते पर एक पोस्ट में कहा, “कांग्रेस ने दिल्ली विधानसभा चुनाव भाजपा की बी टीम बनकर लड़ा, यह आम चर्चा है, जिसके कारण वहां भाजपा सत्ता में आ गयी।” उन्होंने आगे कहा, “वरना इस चुनाव में कांग्रेस का इतना बुरा हाल नहीं होता कि यह पार्टी अपने ज्यादातर उम्मीदवारों की जमानत भी न बचा पाए।”
मायावती ने राहुल गांधी को सलाह दी कि उन्हें दूसरों पर उंगली उठाने से पहले अपने गिरेबान में भी झांक कर देखना चाहिए। उन्होंने एक अन्य पोस्ट में भाजपा को सुझाव दिया कि दिल्ली में बनी नई भाजपा सरकार को चुनाव में किए गए अपने तमाम वादों को समय से पूरा करने की चुनौती है, वरना आगे चलकर इस पार्टी का भी हाल कहीं कांग्रेस जैसा बुरा ना हो जाए।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »