23.1 C
Delhi
Saturday, February 22, 2025

मणिपुर में बड़ी कार्रवाई: 17 उग्रवादी गिरफ्तार, जबरन वसूली और आतंकी गतिविधियों में थे शामिल

इंफाल, 21 फरवरी 2025, शुक्रवार। मणिपुर में पिछले 24 घंटों में एक बड़ी कार्रवाई में, पुलिस ने चार जिलों से प्रतिबंधित संगठनों के 17 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, इनमें से 13 उग्रवादी ‘कांगलेई यावोल कन्ना लुप’ (केवाईकेएल) संगठन से जुड़े हुए थे, जिन्हें बिष्णुपुर जिले के मोइरांग कियाम लेईकाई इलाके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए उग्रवादियों के पास से 27 कारतूस, तीन ‘वॉकी-टॉकी सेट’, सेना की वर्दी और अन्य सामान भी जब्त किए गए। गिरफ्तार किए गए लोगों को विस्तृत जांच के लिए इंफाल ले जाया गया है।
इसके अलावा, पुलिस ने ‘यूनाइटेड नेशनल लिबरेशन फ्रंट (पी)’ के एक उग्रवादी को इंफाल पूर्वी जिले के नगारियान चिंग इलाके से गिरफ्तार किया, जो जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल था। सुरक्षा बलों ने बिष्णुपुर जिले के नगाईखोंग खुल्लेन इलाके से ‘कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी (सिटी मेइती)’ के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया।
पुलिस ने बताया कि काकचिंग जिले के काकचिंग सुमक लेईकाई इलाके से केवाईकेएल के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया गया है, जो जबरन वसूली की गतिविधि में शामिल था। इसके अलावा, इंफाल पश्चिम जिले के फेडिंगा से केसीपी (पीडब्ल्यूजी) के एक सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »