N/A
Total Visitor
34.4 C
Delhi
Friday, June 27, 2025

उत्तर प्रदेश में टोल टैक्स बढ़ाने का फैसला : यात्रा होगी महंगी

लखनऊ, 20 फरवरी 2025, गुरुवार। उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य के सभी एक्सप्रेस-वे पर टोल टैक्स के रेट बढ़ाने का फैसला लिया है। यह बढ़ोतरी 01 अप्रैल 2025 से लागू की जाएगी। इसके बाद उत्तर प्रदेश में एक स्थान से दूसरे स्थान पर जाना महंगा हो जाएगा। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने नई दरों की गणना के लिए सलाहकार कंपनियों को आमंत्रित किया है। माना जा रहा है कि कम से कम 5 फीसदी शुल्क बढ़ सकता है।
उत्तर प्रदेश में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर टोल टैक्स बढ़ाया जाएगा। अभी तक उत्तर प्रदेश के ज्यादातर एक्सप्रेसवे पर 9 रुपये प्रति किलोमीटर के आसपास टोल टैक्स वसूला जा रहा है। उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर 9.24 रुपये प्रति किलोमीटर टोल टैक्स की दर निर्धारित है। वहीं, उत्तर प्रदेश के गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे पर 8.63 रुपये प्रति किलोमीटर टोल टैक्स की दर निर्धारित है। यह दर एक तरफ से यात्रा करने के लिए है। दोनों तरफ से यात्रा करने पर यह दर डबल हो जाती है।
उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (यूपीडा) ने नई दरों की गणना के लिए सलाहकार कंपनियों को आमंत्रित किया है। एक्सप्रेसवे का टोल शुल्क एक अप्रैल से थोक मूल्य सूचकांक के आधार पर बढ़ाया जाता है। टोल की नई दरों की गणना एक तरफ यात्रा, रिटर्न यात्रा और मासिक पास के आधार पर की जाएगी। पिछले वर्ष आम चुनाव की वजह से टोल में मामूली वृद्धि की गई थी। तब बोझ भारी वाहनों पर डाला गया था। दो पहिया, तीन पहिया, कार जैसे वाहनों को इससे मुक्त रखा गया था। उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले से यात्रियों को अधिक टोल टैक्स देना होगा, जिससे उनकी यात्रा की लागत बढ़ जाएगी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »