N/A
Total Visitor
34 C
Delhi
Sunday, July 6, 2025

यमुना के सफाई का निरीक्षण करने नवीन चौधरी आइटीओ छठ घाट पहुंचे।

दिल्ली में नई सरकार के गठन से पहले एलजी वीके सक्सेना के निर्देश पर शुरू हुए यमुना के सफाई का निरीक्षण करने सोमवार को अतिरिक्त मुख्य सचिव (सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग) नवीन चौधरी आइटीओ छठ घाट पहुंचे।
उन्होंने मशीनों से यमुना में कूड़ा-कचरा साफ करने के किए जा रहे कार्य के बारे में जानकारी ली और दावा किया कि तीन साल में यमुना की सफाई हर हाल में करा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस कार्य में सभी की भागीदारी जरूरी है।

2027 तक साफ करने का लक्ष्य

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने अपनी कार्ययोजना के बारे में बताया कि दिल्ली सरकार शहर में सभी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को पूरी तरह से चालू कर देगी, जिसमें छह नए स्थापित किए जा रहे हैं, ताकि अगले दो सालों में यमुना में सीवरेज और औद्योगिक अपशिष्टों के प्रवाह को पूरी तरह से रोका जा सके और दिसंबर 2027 तक यमुना को साफ किया जा सके।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »