N/A
Total Visitor
33 C
Delhi
Thursday, June 26, 2025

दिल्ली में बदला मौसम, आसमान में छाए बादल

राजधानी में सोमवार को तेज धूप होने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से सोमवार का दिन इस माह अब तक दूसरा सबसे अधिक गर्म दिन रहा।राजधानी में सोमवार को तेज धूप होने के कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 4.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इस वजह से सोमवार का दिन इस माह अब तक दूसरा सबसे अधिक गर्म दिन रहा।
मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को आकाश में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। सुबह में स्मॉग व धुंध हो सकती है। अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार रात व बृहस्पतिवार को दिल्ली के कई इलाकों में बहुत हल्की वर्षा हो सकती है।

अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस अधिक है। एक दिन पहले रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस था।
इस तरह पिछले दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में 0.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। पीतमपुरा में अधिकतम 29.4 डिग्री सेल्सियस और तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में बरकरार

एनसीआर में सोमवार प्रदूषण के स्तर में आंशिक सुधार हुआ। फिर भी दिल्ली व गुरुग्राम में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। एनसीआर के बाकी अन्य प्रमुख शहरों मेंं हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार अगले तीन दिन तक हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी में रह सकती है।
सीपीसीबी के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 231 रहा जो खराब श्रेणी में है। एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 294 था। इसके मुकाबले एयर इंडेक्स में 63 अंक कम हुआ। वहीं स्विस कंपनी आइक्यूएयर ने रविवार रात 12 बजे से सोमवार रात साढ़े आठ बजे के बीच दिल्ली का एयर इंडेक्स 184 बताया, जो सीपीसीबी के मानक के अनुसार मध्यम श्रेणी में माना जाता है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »