N/A
Total Visitor
28.5 C
Delhi
Wednesday, June 18, 2025

वाईएसआरसीपी नेता वल्लभनेनी वामसी गिरफ्तार: आंध्र प्रदेश पुलिस ने तेदेपा कार्यालय पर हमले के मामले में की गिरफ्तारी

हैदराबाद, 13 फरवरी 2025, बृहस्पतिवार: आंध्र प्रदेश पुलिस ने युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) के पूर्ववर्ती शासन के दौरान तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के गन्नावरम स्थित कार्यालय पर हुए हमले के सिलसिले में बृहस्पतिवार को हैदराबाद में वाईएसआरसीपी नेता वल्लभनेनी वामसी को गिरफ्तार कर लिया।
गन्नावरम के पूर्व विधायक को अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) रैंक के एक अधिकारी ने गिरफ्तारी का नोटिस दिया। पुलिस ने बताया कि वामसी को हैदराबाद के रायदुर्गम में एक अपार्टमेंट परिसर से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि वामसी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
यह घटना वाईएसआरसीपी के पूर्ववर्ती शासन के दौरान हुई थी। पुलिस ने बताया कि वामसी को पड़ोसी राज्य से विजयवाड़ा ले लाया जा रहा है। उनके खिलाफ दर्ज मामले की जांच की जा रही है।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »