मलप्पुरम (केरल), 10 फरवरी 2025, सोमवार। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बीरेन सिंह को बहुत पहले ही इस्तीफा दे देना चाहिए था, क्योंकि मणिपुर में दो साल से हिंसा जारी है।
प्रियंका गांधी ने मलप्पुरम (केरल) में संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि मणिपुर में जातीय हिंसा के कारण 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बीरेन सिंह के इस्तीफे से पहले ही उन पर दबाव था कि वे पद छोड़ दें।
बीरेन सिंह ने रविवार को अपना इस्तीफा राज्यपाल अजय कुमार भल्ला को सौंप दिया था। प्रियंका गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया और सोमवार को नयी दिल्ली रवाना होने से पहले जंगली जानवरों के हमले में जान गंवाने वाले लोगों के घर जाएंगी।