N/A
Total Visitor
33 C
Delhi
Thursday, June 26, 2025

दिल्ली में ठंड का सितम जारी, न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस

नई दिल्ली, 10 फरवरी 2025, सोमवार। दिल्ली में सोमवार को न्यूनतम तापमान 9.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो मौसम के औसत से 0.5 डिग्री कम है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, राजधानी में सुबह साढे़ आठ बजे आद्रता का स्तर 97 प्रतिशत रहा।
दिन में अधिकतम तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, लेकिन वायु गुणवत्ता के स्तर में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 263 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है।
मौसम विभाग ने दिन में आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान जताया है। दिल्ली के निवासियों को सलाह दी जाती है कि वे अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें और आवश्यक सावधानियां बरतें।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »