नई दिल्ली, 7 फरवरी 2025, शुक्रवार। दिल्ली मेट्रो की रेड लाइन पर नेताजी सुभाष प्लेस और तीस हजारी स्टेशन के बीच शुक्रवार को सेवाएं कुछ देर के लिए विलंबित रहीं। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) ने यह जानकारी दी। मेट्रो सेवाएं हालांकि कुछ मिनटों बाद ही सामान्य हो गईं।
डीएमआरसी ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि नेताजी सुभाष प्लेस और तीस हजारी स्टेशन के बीच सेवाओं में देरी हुई। डीएमआरसी ने सुबह 9:45 बजे अपने पोस्ट में कहा, ”असुविधा के लिए खेद है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे अन्य लाइनों का उपयोग करें। अन्य सभी लाइन पर सेवा सामान्य हैं।” डीएमआरसी ने 14 मिनट बाद एक नए पोस्ट में कहा कि सामान्य सेवाएं बहाल हो गई हैं।