21.1 C
Delhi
Friday, February 7, 2025

तमिलनाडु के ऊधगमंडलम में बर्फ की चादर: तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिरा, सामान्य जनजीवन प्रभावित

ऊधगमंडलम, 7 फरवरी 2025, शुक्रवार। तमिलनाडु के ऊधगमंडलम शहर में शुक्रवार को तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला गया, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ। यह एक महीने में दूसरी बार है जब शहर में तापमान इतना नीचे गया है। अधिकारियों ने बताया कि ऊटी के नाम से मशहूर उधगमंडलम और सांदीनल्ला में शून्य डिग्री तापमान दर्ज किया गया। इसके अलावा, उधगमंडलम और कंथल तथा थलाईकुंथा सहित आस-पास के इलाकों के कई हिस्सों में बर्फ की हल्की परत छाई दिखी।
शहर में तापमान गिरने से खुले में खड़ी गाड़ियां बर्फ से ढंक गईं और कंटेनरों में रखा पानी जम गया। लोग अपने चार पहिया वाहनों के विंडशील्ड से बर्फ हटाते देखे गए। भीषण ठंड से सामान्य जनजीवन प्रभावित हुआ और शहर की सड़कें वीरान दिखीं।
लोगों ने खुद को घरों के अंदर ही सीमित कर लिया और शुक्रवार की सुबह कई जगहों पर लोग खुद को गर्म रखने के लिए अलाव सेंकते नजर आए। इस वर्ष जनवरी की शुरुआत में भी इस क्षेत्र में पारा शून्य और पास के अवलांचे में तापमान शून्य से दो डिग्री सेल्सियस नीचे तक चला गया था, तब ऐसी ही मौसमी स्थिति देखने को मिली थी।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »