15.1 C
Delhi
Thursday, February 6, 2025

श्री काशी विश्वनाथ धाम में गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पर विशेष अनुष्ठान

वाराणसी, 6 फरवरी 2025, गुरुवार। श्री काशी विश्वनाथ धाम में गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि पर विधि-विधान से पूजन अर्चन और हवन का आयोजन किया गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी विश्व भूषण मिश्र ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाते हुए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नवमी का पूजन और हवन किया।
इसके बाद पार्वती मंदिर में माता पार्वती और गौरी नंदन गणेश जी का पूजन किया गया। मुख्य कार्यपालक अधिकारी ने धाम में ही कन्या पूजन की परम्परा का निर्वहन किया। दर्शन पूजन को धाम में पहुंची दो कन्याओं का पूजन कर उन्हें मिष्ठान, अंगवस्त्रम व दक्षिणा भेंट किया गया।
बता दें कि माघ महीने की गुप्त नवरात्रि 30 जनवरी से शुरू हुई है। 6 फरवरी को गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि थी। नवमी तिथि पर विधि विधान से पूजन और हवन का विशेष महत्व होता है। नवमी तिथि पर किए गए अनुष्ठान के दौरान मंदिर के कर्मचारी उपस्थित रहे।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »