नई दिल्ली, 6 फरवरी 2025, गुरुवार। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दलों ने अमेरिका से अवैध प्रवासियों की वापसी पर संसद में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस के केसी वेणुगोपाल, सपा के धर्मेंद्र यादव और अन्य सांसदों ने हथकड़ी पहनकर ‘देश का अपमान नहीं सहेंगे’ और ‘मोदी सरकार हाय हाय’ के नारे लगाए। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, प्रियंका गांधी वाद्रा और अखिलेश यादव सहित कई विपक्षी नेता प्रदर्शन में शामिल हुए।
अमेरिका से 104 अवैध प्रवासियों को लेकर एक सैन्य विमान बुधवार को अमृतसर उतरा। डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन द्वारा वापस भेजा गया यह पहला जत्था है। तस्वीरों में वापस भेजे गए लोगों के हाथों में हथकड़ी देखी गई। हालांकि, सरकार ने दावा किया है कि वायरल तस्वीरें फर्जी हैं और भारतीयों से संबंधित नहीं हैं।