N/A
Total Visitor
27.9 C
Delhi
Sunday, August 3, 2025

महाकुंभ के पलट प्रवाह में काशी में भारी भीड़, प्रशासन ने की विशेष व्यवस्था

वाराणसी, 4 फरवरी 2025, मंगलवार। महाकुंभ के पलट प्रवाह के दौरान काशी में भारी भीड़ उमड़ी है, जिसमें लाखों भक्त बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाई है। प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था के कारण यह संभव हो पाया है। महाकुंभ के पलट प्रवाह के कारण भक्तों की भारी भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रशासन ने विशेष व्यवस्थाएं की हैं। मंदिर प्रशासन ने सुचारू और सुरक्षित दर्शन सुनिश्चित करने के लिए कई प्रबंध किये हैं, जिनमें भीड़ प्रबंधन और सुचारू दर्शन के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है।
इसके अलावा, श्रद्धालुओं की चिकित्सा सहायता के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया गया है। मंदिर परिसर में स्वच्छता बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कर्मचारी लगाए गए हैं। दर्शनार्थियों की सुगमता के लिए मार्गदर्शन पथ और नियंत्रित कतार व्यवस्था लागू की गई है। जिलाधिकारी एस. राजलिंगम समेत पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण आदि कर भीड़ नियंत्रण की मजबूत रूप रेखा तैयार की है। प्रशासन अलर्ट मोड पर है और संभावना है कि श्रद्धालुओं की भीड़ आगे भी जारी रहेगी।
श्रद्धालुओं की संख्या (दैनिक विवरण)
29 जनवरी 2025 – 4,73,119 दर्शनार्थी
30 जनवरी 2025 – 7,29,578 दर्शनार्थी
31 जनवरी 2025 – 7,53,151 दर्शनार्थी
01 फरवरी 2025 – 5,69,360 दर्शनार्थी
02 फरवरी 2025 – 4,61,759 दर्शनार्थी
03 फरवरी 2025 (सायं 07:30 बजे तक) – 4,76,666 दर्शनार्थी

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »