N/A
Total Visitor
34.4 C
Delhi
Friday, June 27, 2025

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ब्रिक्स देशों को धमकी दी

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ब्रिक्स देशों (नौ राष्ट्रों) को धमकी दी है। ट्रंप ने कहा कि यदि नौ राष्ट्रों (ब्रिक्स देश) ने अमेरिकी डॉलर को कमजोर करने का प्रयास किया तो वे उन पर 100 प्रतिशत टैरिफ लगा देंगे।
ब्रिक्स में ब्राजील, रूस, भारत, चीन, दक्षिण अफ्रीका, मिस्र, इथियोपिया, ईरान और संयुक्त अरब अमीरात शामिल हैं। बता दें कि अमेरिका डॉलर वैश्विक व्यापार में अब तक सबसे अधिक इस्तेमाल की जाने वाली मुद्रा है।
ब्रिक्स में शामिल सदस्यों का कहना है कि वैश्विक वित्तीय प्रणाली में अमेरिका का एकाधिकार से वे तंग आ चुके हैं। विकासशील देशों की इच्छा है कि अमेरिकी डॉलर और यूरो पर वैश्विक निर्भरता कम हो। वहीं, विकासशील देश अपने आर्थिक हितों के लिए बेहतर निर्णय ले सकें।साल 2023 में ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान सदस्य देशों ने अपनी करेंसी लाने की चर्चा भी की थी। वहीं, ब्रिक्स देशों के बीच आपसी व्यापार और निवेश के लिए कॉमन करेंसी बनाने का प्रस्ताव भी रखा था। यह प्रस्ताव ट्रंप को पसंद नहीं आई थी।

टैरिफ लगाने से भारत की बढ़ेगी टेंशन

अगर ट्रंप ने ब्रिक्स देशों के खिलाफ कोई फैसला ले लिया तो भारत के लिए चुनौती खड़ी हो जाएगी। भारत और अमेरिका के बीच मजबूत व्यापारिक संबंध है। टैरिफ लगने की वजह से भारत को तगड़ा झटका लगा सकता है।वित्त वर्ष 2023-24 में भारत और अमेरिका के बीच द्विपक्षीय व्यापार 118.3 बिलियन अमेरिकी डॉलर था। इस वित्तीय वर्ष में भारत ने अमेरिका से 41.6 अरब डॉलर का निर्यात किया था।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »