नई दिल्ली, 30 जनवरी 2025, गुरुवार। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 77वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उनके आदर्श हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं। मोदी ने सोशल मीडिया पर लिखा, ”पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि। उनके आदर्श हमें विकसित भारत के निर्माण के लिए प्रेरित करते हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि वे हमारे राष्ट्र के लिए शहीद हुए सभी लोगों को भी श्रद्धांजलि देते हैं और उनकी सेवा एवं बलिदान को याद करते हैं।
महात्मा गांधी की 1948 में आज ही के दिन नाथूराम गोडसे ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। उनकी पुण्यतिथि पर देश भर में उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और अन्य नेताओं ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी है।