24.1 C
Delhi
Wednesday, March 12, 2025

महाकुंभ में भगदड़: शिवपाल सिंह का बड़ा बयान, मुख्यमंत्री को देना चाहिए इस्तीफ़ा

इटावा, 29 जनवरी 2025, बुधवार। महाकुंभ में हुई भगदड़ पर समाजवादी पार्टी के महासचिव शिवपाल सिंह ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और जिम्मेदार लोगों को नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफ़ा दे देना चाहिए।
शिवपाल सिंह ने आगे कहा कि भगदड़ में मृतकों को 1 करोड़ का मुआवजा देना चाहिए, घायलों को मुआवजे के साथ साथ समुचित अच्छा उपचार की व्यवस्था होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार के पास कोई कमी नहीं है, जब इतना खर्च कर रहे हैं तो मुआवजा देना चाहिए।
उन्होंने सरकार की व्यवस्था पर भी सवाल उठाए, कहा कि इनकी सरकार में तो 11 हजार करोड़ खर्च हुए हैं, फिर भी व्यवस्था ठीक नहीं है। हमारी सरकार में एक बार कुंभ का 400 करोड़ और दूसरी बार में 600 करोड़ खर्च हुए थे लेकिन व्यवस्था बहुत अच्छी थी, कोई दिक्कत नहीं आई थी। सरकार ने खूब प्रचार किया था कि अंतरराष्ट्रीय व्यवस्था होगी, लेकिन सरकार की व्यवस्था पूरी तरह से फेल हो गई।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »