नई दिल्ली, 26 जनवरी 2025, रविवार। पुंछ के सलोत्री इलाके में भारतीय सेना ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए घुसपैठिए का नाम फैज़ यासिर है, जो टेट्रिनोट का रहने वाला है। वह भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश कर रहा था, तभी भारतीय सेना ने उसे पकड़ लिया।
यासिर को सुबह करीब साढ़े तीन बजे उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह पुंछ के सलोत्री गांव में घूम रहा था। यह कार्रवाई गणतंत्र दिवस से पहले की गई है, जो देश की सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस मामले में आगे की जांच की जा रही है और अधिक जानकारी का इंतजार है।