N/A
Total Visitor
27.3 C
Delhi
Thursday, June 19, 2025

पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के विनोद नगर में घर-घर प्रचार के दौरान भाजपा व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं के बीच जमकर मारपीट

पटपड़गंज विधानसभा क्षेत्र के विनोद नगर में शुक्रवार दोपहर घर-घर प्रचार के दौरान भाजपा व आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता आमने सामने आ गए। दोनों के बीच जमकर मारपीट हुई। इसमें भाजपा के मंडल अध्यक्ष आशीष गुप्ता घायल हो गए। उनके चेहरे पर चोटें आई हैं। जख्मी हालत में उन्हें एलबीएस अस्पताल भर्ती करवाया, जहां से उन्हें जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया।
खबर लिखे जाने तक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। घायल ने मंडावली थाने में आप कार्यकर्ताओं के खिलाफ शिकायत दी है। इस मामले में पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अभिषेक धानिया का कहना है कोई केस दर्ज नहीं हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। वहीं इस मामले में पटपड़गंज सीट से आप प्रत्याशी अवध ओझा से काल व वाट्सएप पर मैसेज करके पक्ष के लिए संपर्क किया, बात नहीं हो सकी।

20 से अधिक कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप

आशीष गुप्ता भाजपा से विनोद नगर वार्ड के मंडल अध्यक्ष हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे भाजपा के कार्यकर्ता विनोद नगर में घर-घर जाकर प्रचार कर रहे थे। उसी दौरान आप के 20 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाजपा के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया। कार्यकर्ताओं ने फोन करके उन्हें सूचना दी और वह मौके पर पहुंचे।
बीजेपी ने आरोप लगाया कि आप कार्यकर्ताओं ने उन्हें देखकर उनपर हमला कर दिया। उनके चेहरे व आंख के पास चोट आई है। वहीं आप कार्यकर्ताओं ने आरोप को बेबुनियाद बताते हुए कहा भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनके साथ मारपीट की। वहीं मारपीट के कई वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हो रहे हैं।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »