N/A
Total Visitor
31.6 C
Delhi
Friday, June 27, 2025

मेरठ पुलिस का बड़ा एक्शन: 50 हजार के इनामी बदमाश नईम को मुठभेड़ में मार गिराया

मेरठ, 25 जनवरी 2025, शनिवार। मेरठ पुलिस ने आज तड़के एक मुठभेड़ में 50 हजार के इनामी बदमाश नईम को मार गिराया। नईम ने अपने सौतेले भाई के परिवार की नृशंस हत्या की थी, जिसमें एक साल की बच्ची समेत तीन मासूम बच्चियां और दंपत्ति शामिल थे। घटना के समय नईम का एक साथी फायरिंग करते हुए फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में सघन कांबिंग अभियान चला रही है।
नईम ने अपने सौतेले भाई के परिवार की 9 जनवरी को निर्मम हत्या कर दी थी। हत्या के बाद उसने घर का ताला लगाकर फरार हो गया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई थी। नईम पर मेरठ के अलावा महाराष्ट्र और दिल्ली में भी मुकदमे दर्ज थे। पुलिस के अनुसार, वह अक्सर भेष बदलकर अलग-अलग जगहों पर छुपता था।
पुलिस को नईम की लोकेशन का पता चलते ही कार्रवाई शुरू की गई। सुबह 3:30 बजे हुई इस मुठभेड़ में पुलिस और नईम के बीच गोलीबारी हुई, जिसमें नईम ढेर हो गया। हालांकि, उसका एक साथी मौका पाकर फरार हो गया।
पुलिस ने फरार साथी की तलाश के लिए इलाके में सघन तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। एसएसपी डॉक्टर विपिन ताड़ा ने बताया कि नईम की गतिविधियों पर लंबे समय से नजर रखी जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि डिसाइड के थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले समर गार्डन में नईम घूम रहा है , उसको गिरफ्तार करने के लिए जब पुलिस गई तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसमें जवाबी फायरिंग पर नईम को गोली लगी थी, उपचार के लिए उसे अस्पताल लाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »