N/A
Total Visitor
28.4 C
Delhi
Friday, June 20, 2025

महाराष्ट्र के जलगांव में रेल हादसा, 12 की मौत, प्रधानमंत्री मोदी ने जताया दुख

नई दिल्ली, 23 जनवरी 2025, गुरुवार। उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ। बुधवार शाम एक ट्रेन में आग लगने की अफवाह के बाद कुछ यात्री पटरी पर उतर गए और पास की पटरी पर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई और छह से सात लोग घायल हुए हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस हादसे पर दुख जताया और शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा कि स्थानीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हरसंभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।
विशेष पुलिस महानिरीक्षक दत्तात्रेय कराले ने बताया कि 12 शव पास के सिविल अस्पताल भेजे गए हैं और घायलों का इलाज चल रहा है। यह हादसा जलगांव जिले के अमलनेर में हुआ।

Advertisement

spot_img

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

2,300FansLike
9,694FollowersFollow
19,500SubscribersSubscribe

Advertisement Section

- Advertisement -spot_imgspot_imgspot_img

Latest Articles

Translate »